फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REET Level 2 Result 2023 for Science Maths declared Download at rsmssb.rajasthan.gov.in

REET Level 2 Result 2023: विज्ञान-गणित के लिए रीट लेवल 2 का रिजल्ट जारी, 7435 पदों पर मिलेगी नौकरी

Thu, 08 Jun 2023 01:38 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 08 Jun 2023 01:38 PM IST
सार

REET Level 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल-2 गणित और विज्ञान की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
REET Level 2 Result 2023 for Science Maths declared Download at rsmssb.rajasthan.gov.in
reet RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

REET Level 2 Result Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञान और गणित के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (लेवल -2) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

रीट लेवल 2 विज्ञान और गणित के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। रीट भर्ती परीक्षा 25 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7435 विज्ञान और गणित के शिक्षकों के पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

REET Level 2 Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • न्यूज नोटिफिकेशन टैब पर जाएं।

  • “उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक 2022 (विज्ञान-गणित) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें

विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके लिए अलग से समय और स्थान के बारे में सूचना दी जाएगी। उम्मीदवारों को मोबाइल पर भी मैसेज भेजे जाएंगे और बोर्ड की वेबसाइट पर भी जानकारी दी जाएगी।

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड ने इससे पहले रीट लेवल 2 एसएसटी परीक्षा का परिणाम जारी किया था। रिजल्ट सामाजिक अध्ययन विषय के 4712 पदों के लिए जारी किया गया है। इससे पहले राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने रीट मुख्य परीक्षा लेवल 1 का रिजल्ट जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed