REET 2022: रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, यहां जानें परीक्षा से जुड़ी पूरी डिटेल
REET 2022: रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों की ही परीक्षा दो पाली में राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REET 2022: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज सोमवार 18 अप्रैल, 2022 से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी रीट-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की सभी तरह की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रीट-2022 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड / रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के पूरा कर सकते हैं।
RBSE की ओर से रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है। रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों की ही परीक्षा दो पाली में राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
REET 2022: इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
रीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज सोमवार से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इसके लिए लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अगले एक महीने यानि 18 मई, 2022 तक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस साल अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों की संख्या में उम्मीदवार रीट के लिए आवेदन करेंगे। आखिरी समय में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
REET 2022: इतनी है पदों की संख्या
रीट 2022 के लिए पदों की संख्या इस बार 62 हजार निर्धारित की गई है। पहले केवल 32 हजार पद निर्धारित थे। हालांकि, रीट- 2021 लेवल-2 परीक्षा में हुए नकल प्रकरण के कारण इसे रद्द कर के नी परीक्षा कराने की बात कही गई थी इसी कारण रीट-2022 के में पदों को 32 हजार से बढ़ाकर 62 हजार कर दिया गया है।
REET 2022: आवेदन शुल्क
रीट- 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, ऐसे उम्मीदवार जो पेपर-1 और पेपर-2 दोनों हीं परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने बीते साल रद्द हुई रीट लेवल-2 परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।
REET 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे रीट-2022 के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।