{"_id":"6218a207d48f0a0af177788b","slug":"recruitment-soon-issue-notification-for-the-26-382-vacancies-of-constable-and-firemen-in-the-state-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Constable Recruitment 2022: पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कितना लगा था आवेदन शुल्क और इस बार इसके कितना रहने की है उम्मीद, जानें यहाँ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Constable Recruitment 2022: पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कितना लगा था आवेदन शुल्क और इस बार इसके कितना रहने की है उम्मीद, जानें यहाँ
Fri, 25 Feb 2022 03:01 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Fri, 25 Feb 2022 03:01 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। राज्य में आखिरी बार कॉन्स्टेबलकी भर्ती 2018 में निकली थी।
विज्ञापन
UP SI Recruitment
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के26,382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। बोर्ड ने इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही परीक्षा एजेंसी का चयन कियाजा सकता है। राज्य में कई सालों के बाद कॉन्स्टेबल के पदों पर होने जा रही इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबलभर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में कितना लगा था आवेदन शुल्क :
राज्य में इससे पहले कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में निकली थी और इसके जरिये कुल 49,568 रिक्त पदों को भरा गया था। UPPBPB द्वारा ही आयोजित की गई इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2018 से 8 दिसंबर 2018 तक चली थी। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना था।
विज्ञापन
इस बार कितना लग सकता है आवेदन शुल्क :
राज्य में 49,568 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई पिछली भर्ती और उससे पहले की भर्ती में भी आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करनाथा। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में भी आवेदन शुल्क 400 रुपये ही रखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने केबाद ही सामने आ पाएगी।
विज्ञापन