फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Teachers in Assam

टीचर के पदों पर बंपर भर्ती, 8 हजार पद खाली

Fri, 07 Nov 2014 03:32 PM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Teachers in Assam

प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 8193 रिक्तियां जारी की गई हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधितकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

विज्ञापन


शैक्षिक तौर पर इस पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो तथा टेट पास किया हो अथवा बारहवीं में 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों तथा टेट परीक्षा पास की हो। प्राथमिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा धारकों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2500 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर होगी नियुक्ति

Recruitment of Teachers in Assam

लोअर प्राइमरी स्कूल के लिए सहायक शिक्षकों के बरपेटा में 1109 पद, बोंगाईगांव में 595 पद, कचर में 209 पद, दरांग में 286 पद, धुबरी में 2842 पद, गोलपारा में 386 पद, करीमगंज में 753 पद, मोरीगांव में 848 पद, नगांव में 909 पद और तिनसुकिया में 256 पद जारी किए गए हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये चालान या आईपीओं के माध्यम से जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा कराने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर रख लें। जिला स्तरीय आवेदन वेरीफिकेशन के लिए आवेदन पत्र के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्व प्रमाणित प्रति संलग्न कर साथ लाएं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन विज्ञापन https://docs.google.com/file/d/0B6lU98XwqMJGdzRlMGhTV19ydzA/edit?pli=1 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed