खुला नौकरी का पिटारा, 642 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल ने संचालनालय एकीकृत बाल विकास के अंतर्गत पर्यवेक्षकों (सुपवाइजरों) की सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित कुल 642 रिक्तियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 243 पद आरक्षित हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत सुपरवाइजर पद के सामान्य उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रहते हुए सुपरवाईजर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास की हो तथा आंगनवाड़ी में कार्य करने का 5 वर्षों का अनुभव हो।
इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अनुमानित तिथि 7 दिसंबर, 2014 है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। आयु की गणना 1 जरवरी, 2015 से की जाएगी। ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक छूट दी जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा।
परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये वहीं सामान्य वर्ग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 700 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के कार्यकर्ता को 350 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन के साथ ही समस्त आवश्यक दस्तावेजों की स्केन प्रति संलग्न करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2014 है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.mponline.gov.in/portal/index.aspx?langid=en-US पर लॉग ऑन करें।