स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (जल संसाधान, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) ने स्टेनोग्राफार के पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों पर आवेदकों की शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यताप्राप्त विद्यालय से 10 वीं पास अथवा समकक्ष होना आवश्यक है। अतिरिक्त योग्यता के तहत 80 शष्द प्रति मिनट हिंदी और 60 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी की गति से शार्टहैंड एवं 40 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी की गति से टाईपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है। विज्ञापित पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह एवं 24,00 रुपये ग्रेड पे देने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर अवेदन ऑफलाइन स्वीकार होंगे। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदनपत्र को पूर्ण रूप से भर कर अपने सभी शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों के साथ अपेक्षित दस्तावेजों की छायाप्रति को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें। पूर्ण रूप से भरा आवेदन पत्र "राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण, 18-20 सामुदायिक केंद्र, पी.वी.आर. सिनेमा के निकट, साकेत नई दिल्ली- 110017" के पते पर 5 अक्टूबर, 2015 तक भेजें। सभी आवेदकों के सलाह दी जाती है कि अपने आवेदनपत्र के साथ अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति ना भेजें।
विभाग उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करेगा। चयनित आवेदकों की भारत में कहीं भी पदस्थापना की जा सकती है। आवेदन से जुड़ी संपन्न जानकारी के लिए राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण (जल संसाधान, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय) की आधिकारिक वेबसाईट www.nwda.gov.in पर लाग ऑन करें।