फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Nurse and fireman in BHABHA

भाभा परमाणु अनुसंधान में नौकरी का सुनहरा मौका

Mon, 08 Jun 2015 05:39 PM IST
Updated Mon, 08 Jun 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Nurse and fireman in BHABHA

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में 20 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में नर्स के 8 पद, उप-अधिकारी के 1 पद, फायरमैन के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर आरक्षित श्रेणी की विशेष भर्ती के तहत नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त एसए/बी, फार्मासिस्ट और तकनीशियन के 1-1 पद विकलांग व्यक्ति के तहत भरे जाएंगे। विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतक 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 23 जून, 2015 से की जाएगी। उपरोक्त पदों पर वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये और 9,300 - 34,800 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of Nurse and fireman in BHABHA

उपरोक्त पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होगा। अन्य किसी माध्यम से किया हुआ आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के‌ लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र के प्रिंट आउट को सुरक्षित रख लें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन फिजीकल इनड्योरेंश टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

साक्षात्कार के समय मांगे गए सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ मूल प्रति और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर जाएं। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्‍थान की वेबसाइट https://barcrecruit.gov.in/barcrecruit/downloads/Advt%201-2015-R-I.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed