फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Non-Teaching staff in BHU

BHU में गैर-शैक्षिक पद खाली, जल्द करें आवेदन

Wed, 19 Aug 2015 02:33 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Non-Teaching staff in BHU

काशी हिंदु विश्वविद्यालय ने 74 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में प्रोजेक्ट ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), असिस्टेंट लाइब्रेरियन, एनीमल केयर टेकर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट क्यूरेटर, गैलरी अटेंडेंट, हेल्पर, पंच कर्मा थेरपिस्ट, स्टाफ कार ड्राइवर ऑर्डनरी कैडर, सिस्टर ट्यूटर, एकम्पनिस्ट (तबला), जूनियर मेडिकल सोशल वर्कर, फार्मासिस्ट (एमएम), सिक्योरिटी गार्ड, हॉर्टीकल्चर आदि के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत ग्रुप बी और सी पदों के लिए 18 से 30 वर्ष है। ग्रुप ए के पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। इन पदों पर वेतनमान पदों के अनुसार 9,300-34,800, 5,200-20,200, 15,600-39,100 और 37,400-67,000 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

Recruitment of Non-Teaching staff in BHU

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को निर्देशों के अनुसार पूरा करें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्‍न कर ‘रिक्रूटमेंट ऐंड असेसमेंट सेल, होलकर हाउस, बीएचयू’ के पते पर भेजें। आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2015 है।

आवेदन शुल्क के तौर पर एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को 50 रुपये और अन्य सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे। आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bhu.ac.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed