बिजली विभाग में 10वीं पास की भर्ती, 35000 सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत सेवा आयोग ने जूनियर इंजीरियरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों को 10वीं या समकक्ष परीक्षा और इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति और विकलांग वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
इस पद पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेड पे 4,200 रुपये दिए जाएंगे। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कंप्यूटर परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, बरेली, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन है आवेदन की प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आयोग की वेबसाइट से दिए गए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2015 है।
इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदकों को 700 रुपये और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवारों 1,000 रुपये ऑनलाइन माध्यम या स्टेट बैंक में चालान के माध्यम से जमा करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.uppcl.org/uppcllink/documents/24042015045230Advt_05_VSA_2015.pdf पर लॉग ऑन करें।