फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of JE in Indian Railway

बुला रहा है भारतीय रेलवे, 2000 से ज्यादा नौकरी

Thu, 02 Jul 2015 10:28 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of JE in Indian Railway

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने 2,235 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में जूनियर इंजीनियर (जेई) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत इंजीनियरिंग की डिग्री और अन्य योग्यता है। जेई के पद पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 32 वर्ष है।

विज्ञापन


एसएसई के पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4,200 और 4,600 रुपये पदों के अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of JE in Indian Railway

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्‍क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होंगे।

आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है। इन पदों पर चयन के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के आधार पर आवेदकों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन  करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.indianrailways.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed