फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of engineers in UKPSC

छप्पर फाड़ के सरकारी नौकरी, 578 पदों पर भर्ती

Tue, 14 Apr 2015 03:41 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of engineers in UKPSC

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विभिन्न टेड्रों में इंजीनियरों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कनिष्ठ अभियंता के कुल 578 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई है। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों की न्यूनतम आयु सीमा 21 तथा अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान दी गई है।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के तौर पर आवेदनकर्ता को 150 रुपए और आरक्षित वर्ग को 60 रुपये भारतीय स्टेट बैंक की किसी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल, 2015 है। आवेदन पत्र भरने के दो दिन पश्चात आवेदक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

Recruitment of engineers in UKPSC

विज्ञापित पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।‌ किसी अन्य माध्यम से आवेदन करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। ऑनलाइन फॉर्म में फोटो, हस्ताक्षर निर्धारित स्‍थान पर अपलोड करना होगा। समस्त प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी भी आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 है। आवेदकों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्‍ध करा दिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूकेपीएससी की वेबसाइट http://ukpsc.gov.in/files/JE_Adv.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed