फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Constables in ITBP

ITBP में नौकरी: 10वीं पास के लिए भर्ती

Fri, 17 Oct 2014 03:31 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Constables in ITBP

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के तहत हेड कांस्टेबल (एनीमल ट्रांसपोर्ट) के पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इस पद के लिए कुल 76 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में 28 पद अनारक्षित हैं वहीं एससी के लिए आठ पद, एसटी के 4 पद और ओबीसी के 36 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है। आयु की गणना 21 नवंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

10वीं पास युवा करें आवेदन

Recruitment of Constables in ITBP

शैक्षिक योग्यता के तहत इस पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा वहीं महिला आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर 'द इंस्पेक्टर जनरल (नॉर्थ ईस्ट) फ्रंटियर हेडक्वार्टर आईटीबीपी, पुराना एपी सचिवालय बिल्डिंग, कैंट एरिया, जीएस रोड, शिलांग (मेघालय) - 793001' के पते पर 21 नवंबर, 2014 तक भेजें।

दूरदराज के क्षेत्रों के उम्मीदवार 28 नवंबर, 2014 तक आवेदन करें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/eKiosk/writeReadData/RectAd/Advertisement%20CT%20%28AT%29%202014.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed