फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Constables by JSSC

7 हजार कांस्टेबलों की भर्ती, 10वीं पास जरूर भरें फॉर्म

Fri, 21 Aug 2015 05:18 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 05:18 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Constables by JSSC

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड कांस्टेबल कॉम्पटेटिव परीक्षा 2015 के लिए विज्ञप्ति जारी की है।  विज्ञापित पदों के तहत झारखंड पुलिस एवं झारखंड सशत्र पुलिस बल में 7,129 कास्टेबलों की नियुक्तियां की जाएगी।  विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के उम्मीदवारों को झारखंड के आदेशानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।

विज्ञापन


विज्ञापित पद महिला एवं पुरुष सभी के लिए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यह भर्तीयां तीन चरणों प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, और शारीरिक परीक्षा के आधार पर आयोजित कराएगा। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान के तहत 5,200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment of Constables by JSSC

विज्ञापित पदों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग उम्मीदवारों से आवेदन ऑनलाइन स्वीकार करेगा। आवदेन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। एक उम्मीदवार एक ही जिले में आवेदन कर सकता है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये निर्धारित किया गया है। केवल अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये के शुल्क का प्रावधान है।

आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड अथवा क्रेडिट कार्ड द्वारा जमा किया जाएगा। झारखंड शिक्षा विभाग से 10 वीं पास आवेदक विज्ञापित पदों पर आवेदन 30 सितंबर, 2015 तक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.jssc.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed