फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of computer opretor in NIELIT lucknow

कंप्यूटर की जानकारी वाले छात्रों के लिए बेहतरीन नौकरी, यहां भरें फॉर्म

Sat, 08 Aug 2015 07:57 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of computer opretor in NIELIT lucknow

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं प्रौद्यौगिकी संस्थान ने संविदा के आधार पर कंप्यूटर ऑपरेटरों के 32 पद भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग में एक वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अन्य योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी व हिंदी में न्यूनतम 15 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति अनिवार्य है।

विज्ञापन


निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन वर्णित पदों पर टाइपिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर भारतीय शासन की आज्ञा अनुसार किसी भी जाति और धर्म समूह के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment of computer opretor in NIELIT lucknow

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र को NIELIT की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरें। उम्मीदवार पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल व छायाप्रतियों के अलावा वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं प्रौद्यौगिकी संस्थान, गोरखपुर, विस्तार केंद्र, लखनऊ इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्यौगिकी विभाग, भारत सरकार, ए-1/9, सुमित कॉम्‍प्लेक्स, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पते पर पहुंचें। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की तिथि 11 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है।

परीक्षा और साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने साथ पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये लाएं। उम्मीदवार पंजीकरण शुल्क  'NIELIT Lucknow' के पक्ष में डीडी बनवाकर भी जमा कर सकते ह‌ैं। आवेदन की अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nielit.gov.in पर लॉग ऑन कर पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed