SSC में कई पदों पर भर्ती, 9 हजार से 34 हजार रुपए सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग ने रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 12 पदों में जूनियर जिओग्राफिकल असिस्टेंट के 2 पद, स्टैटिकल असिस्टेंट के 2 पद, टेक्निकल असिस्टेंट का 1 पद, रिसर्च असिस्टेंट के 2 पद, असिस्टेंट फार्माकोग्निस्ट का 1 पद, असिस्टेंट कैमिस्ट के 2 पद, असिस्टेंट बॉयोकैमिस्ट के 2 पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और टैक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष एवं शेष सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतनमान के तहत रिसर्च असिस्टेंट, असिस्टेंट फार्माकोग्निस्ट, असिस्टेंट कैमिस्ट और असिस्टेंट बॉयोकैमिस्ट को 9,300 से 34,800 रुपये और ग्रेड पे 4200 रुपये तथा शेष पद पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,000 रुपये और ग्रेड पे 2800 रुपये दिया जायेगा।
ऐसे करें आवेदन
इन रिक्त पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन करने होंगे। वेबसाइट पर दिए गए निर्देशो के अनुसार आवेदन पत्र को भरें और सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (ईआर), 234/4, ए.जे.सी. बोस रोड, निजाम पैलेस, प्रथम एमएसओ बिल्डिंग, 8वीं मंजिल, कोलकाता-700020' के पते पर भेजें।
आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपये केवल सेंट्रल रिक्यूटमेंट फी स्टैंप के रूप में ही स्वीकार होंगे। महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट http://sscer.org/MATTER/Advt.%20No.%20ER-01-2015%20English%20Version-FINAL%20FOR%20ADVT.pdf पर लॉग ऑन कर सकते है।