सरकारी विभाग में सहायकों की सीधी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया बटिंढ़ा, पंजाब ने फिल्ड सहायक और डॉक्यूमेंट सहायक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को नियम के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
जारी की गई कुल 40 रिक्तियों में दोनों ही पदों के लिए 20 - 20 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं जमा करना होगा।
बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन
शैक्षिक योग्यता के तहत फील्ड असिस्टैंट के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। साथ ही कंप्यूटर पर एमएस ऑफिस में कार्य करने में दक्ष हो और डॉक्यूमेंट असिस्टैंट के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। साथ ही कंप्यूटर पर एमएस ऑफिस में कार्य करने में दक्ष हो। चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर होगा।
इच्छुक उम्मीदवार विज्ञप्ति के साथ संलग्न आवेदन पत्र को डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरें। इसके साथ समस्त दस्तावेजों की प्रति संलग्न कर 'जनरल मैनेजर, द कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. ब्रांच ऑफिस 136ए, 60 फुट रोड, कमला नेहरू कॉलोनी, बठिंडा, पंजाब' के पते पर 16 और 17 दिसंबर, 2014 को शाम 2.30 बजे से 5.00 बजे के बीच उपस्थित हों। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट http://www.cotcorp.gov.in/writereaddata/recruitment/ADD.pdf पर लॉग ऑन करें।