फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of air india ltd

12वीं पास के लिए 80 हजार रुपए सैलरी, भरें फॉर्म

Fri, 14 Aug 2015 07:28 AM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 07:28 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of air india ltd

एयर इंडिया ने 180 पदों पर ट्रेनी पायलटों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों मे आईजीआरयुए द्वारा सीपीएल धारक श्रेणी के 90 पद और अन्य सीपीएल धारक श्रेणी के 90 पद रिक्त हैं। विज्ञापित पदों में आईजीआरयुए द्वारा सीपीएल धारकों की श्रेणी में 12 पद अनुसूचित जाति, 08 पद अनुसूचित जनजाति, 50 पद ओबीसी एवं 20 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।  अन्य सीपीएल धारकों की श्रेणी में 12 पद अनुसूचित जाति, 08 पद अनुसूचित जनजाति, 50 पद ओबीसी एवं 20 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन


आवेदकों को शैक्षिक योग्यता के तहत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से गणित, भौतिक शास्त्र एवं रसायन शास्त्र के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। चयनित ट्रेनी पायलटों को वेतनमान स्वरूप 80,000 रुपये प्रति माह देने का प्रावधान है। उड़ान भत्ता अलग से दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 25,000 रुपये स्टाइपन के रूप मे दिया जाएगा।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of air india ltd

आवेदको को विज्ञापित पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन शुल्क के अतंर्गत सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है। आवेदन शुल्क ऑनलाअन पेमेंट मोड से जमा करना होगा। विज्ञापित पदों पर अधिकतम 35 वर्ष के आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष एवं ओबीसी के 38 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आवेदन  के  इच्छुक उम्मीदवार एयर इंडिया  की आधिकारिक वेबसाइट पर द‌िए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे ‌की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदक नेत्र परीक्षण करा कर यदि कोई दृष्टि दोष पाई जाती है तो उसका उपचार अवश्य करा लें। विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अन्य जानकारी के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट www.airindia.in पर लॉग आन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed