फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in UPSEVAMANDAL

यूपी में खुला नौकरी का पिटारा, 529 पद खाली

Thu, 19 Feb 2015 08:29 AM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in UPSEVAMANDAL

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मेंडल, लखनऊ ने विभिन्न पदों पर रिक्तियों के भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 529 रिक्तियो में उममहाप्रबंधक का 1 पद, प्रबंधक के 16 पद, वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1 का 1 पद, सहायक शाखा आंकिक के 262 पद और सहायक फील्ड ऑफीसर के 249 पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियम के मुताबिक छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।

विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15,600 - 39,100 रुपये तथा ग्रेड पे 6,600 / 5,400 रुपये, 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेड पे 5,400 रुपये, 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे 2,400 रुपये दिया जाएगा। इन पदों पर चयन के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी जो 110 अंकों की होगी और साक्षात्कार देना होगा जिसके लिए 15 अंक निर्धारित है। लिखित परीक्षा में सामान्य गणित, सामान्य हिंदी और समान्य अंग्रेजी हाईस्कूल स्तर की होगी।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in UPSEVAMANDAL

इन पदों पर चयन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से पदानुसार स्नातकोत्तर अथवा स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। संबंधित विषय में डिग्री और अनुभव प्राप्त उम्मीदवार को चयन में वरीयता दी जाएगी। परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को पदानुसार 150 / 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को पदानुसार 60 / 40  रुपये बैंक ड्राफ्ट या इं‌डियन पोस्टल ऑर्डर के तहत जमा कराना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा विज्ञापित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर "उ. प्र. सहकारी संस्‍थागत सेवा लखनऊ" भवन संख्या 467, सेक्टर 21, रिंग रोड, इंदिरा नगार, लखनऊ - 226016 के पते पर भेजें। आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 16 मार्च, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://upsevamandal.org/download/notice/UPSEVAMANDAL-ADV.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed