फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Subordinate Service through UPPSC

490 पदों के लिए UPPSC की विज्ञप्ति जारी, ऑनलाइन करें आवेदन

Tue, 08 Sep 2015 07:21 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Subordinate Service through UPPSC

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवाओं में 490 रिक्त पदों लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञपित पदों में विधि सहायक, सहायक संपत्ति अधीक्षक, बाल परियोजना अधिकारी एवं लेखा परीक्षक सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जाएंगी। विज्ञापित पदों पर आवश्यक शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में डिग्री प्राप्त की हो। अन्य शैक्षिक योग्यता विभागों एवं पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है। अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नहीं दी जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का वेतमान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं पद के अनुसार तय किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन होगा आवेदन

Recruitment in Subordinate Service through UPPSC

योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर दो चरणों में आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य एवं ओबीसी  वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 225, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थीयों के लिए 105 रुपये एवं शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यार्थियों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थी आवेदन के पश्चात आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लें। विज्ञापित पदों पर आवेदन 03 अक्टूबर, 2015 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने फोटो एवं हस्ताक्षर प्रदर्शित फॉरमेट में ही सबमिट करें। आवेदन करने तथा आवेदन से जुडी अन्य जरूरी जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.uppcs.up.nic.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed