फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in ordanance factroy Nagpur

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में क्लर्क और टीचरों की भर्ती

Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in ordanance factroy Nagpur

भारत सरकार ने रक्षा मंत्रालय के तहत भारतीय ऑर्डानेंस फैक्ट्री, अंबाझरी, नागपुर ने विभन्न पदों पर ग्रूप बी और सी की रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञाप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में एलडीसी के 10 पद, एमटीएस के 14 पद, प्राथमिक शिक्षक, सिविलियन मोटर ड्राइवर, फोटोग्राफर, स्टोर कीपर, ब्लड ट्रांसफ्यूजन असिस्टैंट, वार्ड सहायक महिला, फायरमैन और दरबान के 8 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


वेतनमान के तहत शिक्षक पद के आवेदक को 9,300 - 34,800 रुपये तथा ग्रेड पे 4,200 रुपये दिया जाएगा तथा अन्य सभी पदों के उम्मीदवार को 5,200 - 20,200 रुपये तथा ग्रेड पे पदानुसार 2400 / 1900 / 1800 रुपये दिया जाएगा। आयु सीमा के विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 25 वर्ष, 27 वर्ष या 32 वर्ष विज्ञापित है।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

Recruitment in ordanance factroy Nagpur

शैक्षिक योग्यता के तहत प्राथमिक शिक्षक के उम्मीदवार ने 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास करने के बाद प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्ष का डिप्लोमा किया हो या समकक्ष योग्यता हासिल की हो साथ ही टेट परीक्षा पास की हो। स्टोर कीपर के उम्मीदवार ने 12वीं पास की हो तथा कंप्यूटर पर टंकन दक्षता प्राप्त की हो। ब्लड ट्रांसफ्यूजन सहायक के उम्मीदवार ने 12वीं पास करने के बाद मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक में मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा हासिल किया हो।

अन्य पदों के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास हो। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्ट्री की वेबसाइट http://www.ofajadmin.com/menu_sk.asp पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed