{"_id":"6715dc11f557e4ab6c0a549d","slug":"recruitment-in-ntpc-2024-housing-and-other-facilities-will-be-available-with-salary-of-rs-40-thousand-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NTPC 2024: थर्मल पावर कॉपरेशन में निकली भर्ती, 40 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगी आवास और अन्य सुविधाएं","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NTPC 2024: थर्मल पावर कॉपरेशन में निकली भर्ती, 40 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगी आवास और अन्य सुविधाएं
Mon, 21 Oct 2024 10:14 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:14 AM IST
सार
NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुरू कर दिया है। पात्र उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं ।
विज्ञापन
बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) की भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 50 जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती होगी। इन जूनियर एग्जीक्यूटिव को एनटीपीसी द्वारा वेतन के अतिरिक्त कंपनी आवास/एचआरए, स्वयं, जीवनसाथी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जूनियर एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी | 300 रुपये |
| एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी | छूट (कोई शुल्क नहीं) |
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो विवरण भरें।
- आवेदन का भुगतान करें।
- आवेदन को सहेजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।