स्टेनो के पदों पर नौकरी का मौका, शीघ्र करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने अंग्रेजी स्टेनोग्राफर और पीए/स्टेनोग्राफर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित रिक्तियों में एसटी के लिए 12 पद, एससी के लिए 10 पद और ओबीसी के लिए 9 पद आरक्षित हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। वहीं पीए/स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300 - 34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये दिया जाएगा।
1 मार्च को होगी परीक्षा, करें आवेदन
इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2015 को जबलपुर में दोपहर 12 बजे की जाएगी। शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विधा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की गति से शॉर्टहैंड और टाइपराइटिंग में की परीक्षा पास की हो।
परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 300 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। इस पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2015 है। ऑलानइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट http://www.mphc.in/pdf/Advt.Engish%20Steno-2015-22-12-2014.pdf पर लॉग ऑन करें।