फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Mediacal department by BPSC

छप्पर फाड़ के सरकारी नौकरी, 2,223 पदों पर भर्ती

Thu, 25 Jun 2015 09:10 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Mediacal department by BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 2,223 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में एक्स-रे टेक्नीशियन के 215 पद, शल्य कक्ष सहायक के 236 पद और प्रयोगशाला प्रवैद्यिक के 1,772 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और तकनीकी योग्यता पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 - 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,800 / 2,400 रुपये पदों के अनुसार दिये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment in Mediacal department by BPSC

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2015 है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य, ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को ‌375 रुपये और केवल बिहार के आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।

आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, तकनीकी योग्यता और कार्यानुभव के आधार पर सूचीबद्ध किया जाएगा। सूचीबद्ध किए गए आवेदकों का अंतिम चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed