ग्रामीण बैंक में बंपर भर्ती, 376 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने विभिन्न पदों पर कुल 376 भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों में ऑफिसर स्केल-I के 147 पद, ऑफिसर स्केल-II के 27 पद, ऑफिसर स्केल-III के 2 पद और असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के 200 पद शामिल हैं। वेतनमान के तौर पर स्केल-III के लिए 25,700 - 31,500 रुपये, स्केल-II के लिए 19,400 - 28,100 रुपये, ऑफिसर स्केल-I के लिए 14,500 - 25,700 रुपये तथा ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के लिए 7200-19300 रुपये निर्धारित है।
ऑफिसर स्केल-I के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 वर्ष है तथा ऑफिस असिस्टैंट (मल्टीपरपज) के उम्मीदवार के लिए प्रोबेशन पीरियड 1 वर्ष का है। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा। आवेदन शुल्क के लिए चालान बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट से चालान डाउनलोड कर पंजाब नेशनल बैंक के किसी शाखा में जमा कराना होगा। आवेदक चालान की आवेदक कॉपी और चालान की प्राप्ति सहेज कर रख लें।
योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दिए गए हैं। संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने सितंबर / अक्टूबर 2014 में आरआरबी के लिए आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक प्राप्त किए होने चाहिए। इन पदों पर चयन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने इस परीक्षा में 80 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने 70 अंक प्राप्त किया हो।
बैंक प्राप्ति में शाखा का नाम, शाखा की कोड संख्या, ट्रांजेक्शन आईडी नं. जमा कराने की तिथि एवं राशि आदि दिया गया हो। इसे साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना होगा। मेरिट सूची के आधार पर आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन पटना में किया जाएगा। साक्षात्कार स्थल का पूर्ण विवरण कॉल लेटर में दिया जाएगा।
इसे बैंक की वेबसाइट पर भी दिखाया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2015 है। आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर http://www.sarkarinaukriupdates.com/2014/03/Madhya-Bihar-Gramin-Bank-recruitment.html पर लॉग ऑन करें। अर्हता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।