सहायकों के पद पर खुली भर्ती, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक हाई कोर्ट ने सेकेंड डिविजन सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर योग्य भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। आयु की गणना 18 दिसंबर, 2014 से की जाएगी। ओबीसी, एससी और एसटी आदि आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। यह छूट विभिन्न श्रेणियों के लिए भिन्न - भिन्न है।
वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 11600 - 21000 रुपये तथा दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन की प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत सहायक पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार ने स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों साथ ही किसी कंप्यूटर संस्थान से बेसिक कंप्यूटर का सर्टीफिकेट हासिल किया हो। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों की परीविक्षा अवधि दो वर्ष होगी। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार न्यायालय की वेबसाइट http://karnatakajudiciary.kar.nic.in/sdarec.asp पर लॉग ऑन करें।