फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in ITBP

सेना में नौकरी का मौका, अनुवादकों की भर्ती

Fri, 05 Dec 2014 11:03 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in ITBP
आईटीबीपी में इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता हिंदी या अंग्रेजी विषय में परास्नातक या किसी एक विषय या दोनों विषयों के साथ स्नातक डिग्री निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


कंप्यूटर का ज्ञान रखने व पद से संबंधित कार्य क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 52 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 29 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 9300 से 34,800 रुपये (ग्रेड पे 4600 रुपये) निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

Trending Videos

इस प्रकार से करें आवेदन

Recruitment in ITBP

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आवेदन फॉर्म को पूर्णरूप से भरकर संबंधित शैक्षिक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'डेप्यूटी इंस्पेक्टर जनरल, डाइरेक्टोरेट जनरल, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स, ब्लॉक नंबर-2, सी जी ओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed