फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in IDBI Bank

IDBI में सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती

Fri, 31 Oct 2014 06:01 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in IDBI Bank

आईडीबीआई ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। 'भारतीय औद्योगिक विकास बैंक' या 'आईडीबीआई' भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बैंक को 'अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक' की श्रेणी में रखा है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों में सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व आवेदन करने का तरीका

Recruitment in IDBI Bank

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार व प्रमाणपत्रों का सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये व अन्य वर्ग को 100 रुपये आईडीबीआई की किसी भी शाखा में नकद जमा करना होगा। इन पदों पर उम्मीदवार केवल ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

अभ्यर्थी, आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ दिए गए निर्धारित पते पर 15 नवंबर, 2014 तक भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार आईडीबीआई की वेबसाइट http://www.idbi.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed