फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   recruitment in government company.

सरकारी विभाग में भर्ती, 21 हजार रुपए सैलरी

Mon, 09 Mar 2015 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
recruitment in government company.

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल के पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की हैं। विज्ञापित 10 रिक्तियों में 5 पद आरक्षित हैं। वेतनमान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 10,700 - 21,400 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निश्चित है। आयु की गणना 31 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
विज्ञापन


इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को भारत या विदेश में कंपनी के ऑफिस में नियुक्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

recruitment in government company.

शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्‍थान से पूर्णकालिक 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल में त्रिवर्षीय डिप्लोमा किया हो। उम्मीदवरों के पास 31 जनवरी, 2015 तक संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव हो।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरें। ऑनलाइन जमा कराने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगा जिसे संभालकर रखें।

ऑनलाइन जमा कराए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट और दस्तावेजों की सत्यापित प्रति संलग्न कर 'उप महाप्रबंधक/एचआरएम, इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, सी-4, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, साकेत, नई दिल्ली- 110017' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2015 है तथा हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल, 2015 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्‍थान की वेबसाइट http://www.ircon.org/images/file/Recruitment_vacancy/2015/JE-%20Elect.%20-%20Detailed%20Ad_upload.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed