CRPF में 10वीं पास की भर्ती, 3000 पद खाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल (ट्रेड एंड टेक्निकल) के कुल 3024 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष रखी गयी है। तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र व ड्राइवर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा ड्राइविंग में अनुभव होना आवश्यक है।
इन पदों के लिए आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग है। ड्राइवर के लिए 21 से 27 वर्ष व अन्य पदों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
इस प्रकार से करें आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व ट्रेड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 मार्च, 2015 को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का पोस्टल ऑर्डर या डीडी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। किसी अन्य प्रक्रिया से जमा किया गया आवेदन शुल्क अमान्य कर दिया जाएगा।
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार सीआरपीएफ की वेबसाइट http://www.crpf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।