फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Recruitment goes out in the army for the candidates from 10th to graduate-safalta

Indian Army Recruitment 2022: 10वीं से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों के लिए सेना में निकलती है भर्ती, जानें इसमें कैसे शामिल हो सकते हैं आप

Wed, 16 Mar 2022 03:06 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 16 Mar 2022 03:06 PM IST
सार

भारतीय सेना में 10वीं से लेकर ग्रैजुएशन और इंजीनियरिंग कर चुके अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलता है। इन भर्तियो से संबंधित जानकारीसेना समय समय पर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करते रहती है।
 

विज्ञापन
Recruitment goes out in the army for the candidates from 10th to graduate-safalta
Indian Army Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय सेना की गिनती दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में होती है और इसमें शामिल होकर देश की सेवा करना हर भारतीय का सपना होता है। इस समय भारतीय सेना में तकरीबन 14 लाख सैनिक हैं और समय समय पर इनकी नई बहाली होती रहती है। सेना में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के दौरान कई मौके मिलते हैं। भारतीय सेना में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए भर्ती निकलती है। अपने लिए सही भर्तीका चयन करके आप सेना में शामिल हो सकते हैं और देश सेवा के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वालेकरेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Airforce Video Course- Join Now की मदद लेसकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

10वीं के बाद इसमें ले सकते हैं हिस्सा :

भारतीय सेना समय समय पर सोल्जर जनरल ड्यूटी की भर्ती निकालते रहती है। इस पद के लिए होने वाली भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।सोल्जर जनरल ड्यूटी के पदों पर रैली बहाली के जरिये भी भर्ती होती है और यह समय समय पर देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होती है। सोल्जर जनरलड्यूटी के साथ सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर टेक्निकल जैसे पदों पर भर्ती के लिए भी देश भर में रैली भर्ती आयोजित कीजाती है। इन भर्तियों से संबंधित जानकारी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर समय समय पर अपडेट की जाती है।

विज्ञापन

12वीं के बाद इनमें हिस्सा लेकर सेना में हो सकते हैं शामिल :

12वीं के बाद सेना में जाने के इच्छुक अभ्यर्थी नेशनल डिफेंस एकेडेमी (NDA) प्रवेश परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा साल में दो बारआयोजित की जाती है। इसके अलावा जो छात्र भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10+2 (12वीं) परीक्षा उतीर्ण कर चुके है, वो 10+2टेक्नीकल एंट्री स्कीम (TES) के लिए आवेदन कर सकते है। इन प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को कुछ समय तक पढ़ाई तथा ट्रेनिंगकरवाई जाती है और फिर भारतीय सेना में अफसरों के पदों पर नियुक्त किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैजुएशन और इंजीनियरिंग कर चुके अभ्यर्थी इन भर्तियों में ले सकते हैं हिस्सा :

अगर आप ग्रैजुएशन करने के बाद सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं तो आप कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षासाल में दो बार आयोजित होती है। इसके अलावा अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं तो आप इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री फ़ॉर इंजीनियर के माध्यम से सेनामें अधिकारी बन सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

अन्य भर्तियां :

ऊपर दिए गए एंट्रेंस एग्जाम के अलावा सेना शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) और टेरिटोरियल आर्मी परीक्षा के जरिए भी अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में प्रवेशदेती है। इन भर्तियों के लिए सेना समय समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करती है। अभ्यर्थियों को इन भर्तियों से जुड़ी जानकारियों केलिए सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मददले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केखास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंटअफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और इन कोर्सेस सेजुड़कर अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed