फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PNB Recruitment 2022 SO and Manager posts in Punjab National Bank, apply as per eligibility

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक में एसओ और प्रबंधक के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Thu, 21 Apr 2022 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 21 Apr 2022 05:36 PM IST
सार

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए एसटी, एससी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, वहीं अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
PNB Recruitment 2022 SO and Manager posts in Punjab National Bank, apply as per eligibility
PNB Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

PNB Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है इस अधिसूचना के तहत पीएनबी ने विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ), प्रबंधक (रिस्क), प्रबंधक (क्रेडिट) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के 145 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू हो रही है और 07 मई तक चलेगी। बता दें कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

PNB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) / कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से, या सीएफए संस्थान (यूएसए) से चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक (सीएफए), या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। पीएनबी के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

PNB Recruitment 2022: महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 22 अप्रैल, 2022
  • आवेदन करने कि अंतिम तिथि - 07 मई, 2022
  • परीक्षा की संभावित तिथि - 12 जून, 2022
विज्ञापन

PNB Recruitment भर्ती विवरण

पद का नाम : प्रबंधक (रिस्क)
पदों की संख्या : 40
वेतनमान : 48,170 - 49,910 रुपये

पद का नाम : प्रबंधक (क्रेडिट)
पदों की संख्या : 100
वेतनमान : 48,170 - 49,910 रुपये

पद का नाम : सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी)
पदों की संख्या : 05
वेतनमान : 63,840 - 73,790 रुपये
 

PNB Recruitment 2022 : श्रेणी अनुसार पदों की संख्या

कुल पद - 145
  • सामान्य - 59
  • ओबीसी - 38
  • एससी - 22
  • ईडब्ल्यूएस - 14
  • एसटी - 12

PNB Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

पंजाब नेशनल बैंक के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए एसटी, एससी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं इसके अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 
 

PNB Recruitment 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अप्रैल, 2022 से पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद से ऑनलाइन माध्यम से 07 मई, 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed