फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ESIC Recruitment for many posts including Professor, Associate Professor in Govt Jobs

ESIC Recruitment 2022: प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 20 Oct 2022 11:12 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 20 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार ईएसआईसी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ESIC Recruitment for many posts including Professor, Associate Professor in Govt Jobs
ESIC Faridabad Jobs 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ईएसआईसी की ओर से यह भर्ती प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक 84 पदों पर अलग -अलग विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती की जाएगी। पात्रता को पूरा करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: खाली पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें प्रोफेसर के 09 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 27 पद और सहायक प्रोफेसर के 48 पद शामिल हैं। उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए 27 अक्तूबर, 2022 को इंटरव्यू होगा। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया इंटरव्यू और प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    18 अक्तूबर को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्नातक और परा स्नातक होना जरूरी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जॉब लोकेशन फरीदाबाद होगी।
विज्ञापन

ESIC Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को सबसे पहले ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.esic.nic.in.पर जाना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद नोटिफिकेशन की डिटेल चेक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड करें और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, एनएच-3, एनआईटी, फरीदाबाद में इंटरव्यू में शामिल हों।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed