रोग नियंत्रण केंद्र में 10वीं पास की भर्ती, 20 हजार रुपए सैलरी
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रयोगशाला सहायक (समूह ग) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 12 निर्धारित की गई है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से 10वीं या समकक्ष (विज्ञान विषय के साथ) रखी गयी है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापित पदों हेतु 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापित सभी पद अस्थायी हैं लेकिन इनके जारी रहने की संभावना है। चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति भारत में कहीं भी, यानी जहां एनसीडीसी की शाखाएं स्थित हो, की जा सकती है।
इस प्रकार से करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को उनकी शैक्षिक योग्यता व अनुभव के आधार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित किए गए आवेदन पत्र के प्रारूप को पूर्णरूप से भरकर आवश्यक दस्तोवेजों के साथ दिए गये पते 'निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, 22, शामनाथ मार्ग, दिल्ली-110054' पर भेजें।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र व अन्य आवश्यक जानकारी एवं निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.ncdc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।