फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment for graduates in Punjab Sindh Bank, selected candidates will have to work at least three years

Bank Jobs: पंजाब सिंध बैंक में स्नातकों के लिए भर्ती, चयनित उम्मीदवारों को करनी होगी कम से कम तीन साल नौकरी

Sat, 08 Feb 2025 01:51 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 08 Feb 2025 01:51 PM IST
सार

Punjab Sind Bank Recruitment 2025: लोकल बैंक ऑफिसर के 110 पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 28 फरवरी 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में संशोधन करने की आखिरी तिथि भी 28 फरवरी है। 

विज्ञापन
Recruitment for graduates in Punjab Sindh Bank, selected candidates will have to work at least three years
Punjab Sind Bank Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Punjab Sind Bank Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS I) के 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक ने 7 फरवरी 2025 से आवेदन स्वीकार करना शुरू किया है। इस भर्ती के तहत विभिन्न राज्यों में रिक्तियां उपलब्ध हैं और इसमें आवेदन करने के लिए संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता अनिवार्य है।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवारों को 28 फरवरी 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में संशोधन करने की आखिरी तिथि भी 28 फरवरी है। सभी उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण 

इस भर्ती में अरुणाचल प्रदेश में 5, असम में 10, गुजरात में 30, कर्नाटका में 10, महाराष्ट्र में 30 और पंजाब में 25 पद हैं। इन पदों में से 51 पद अनारक्षित हैं, जबकि 14 पद एससी, 8 पद एसटी, 27 पद ओबीसी और 10 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्रम संख्या राज्य अनिवार्य भाषा दक्षता SC ST OBC EWS UR कुल
1 अरुणाचल प्रदेश अंग्रेजी 0 0 1 0 4 5
2 असम असमिया 1 1 2 1 5 10
3 गुजरात गुजराती 4 3 8 3 12 30
4 कर्नाटका कन्नड़ 1 1 2 1 5 10
5 महाराष्ट्र मराठी 5 3 8 3 11 30
6 पंजाब पंजाबी 3 0 6 2 14 25
कुल     14 8 27 10 51 110

आवेदन पात्रता  

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी, जैसे कि एससी और एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल की छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से ग्रेजुएशन डिग्री और कम से कम 18 माह का अनुभव होना चाहिए।

वेतनमान 

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

बॉन्ड पीरियड और सैलरी वसूलने की प्रक्रिया 

चयनित उम्मीदवारों को तीन साल तक बैंक में अनिवार्य सेवा देनी होगी। यदि वे तीन साल की सेवा पूरी नहीं करते हैं, तो उन्हें तीन माह की ग्रोस सैलरी (शुरुआत का बेसिक + डीए + स्पेशल भत्ता) बैंक को चुकानी होगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, व्यक्तिगत साक्षात्कार और स्थानीय भाषा में महारत को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। इसके बाद एक अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें कुल रिक्तियों के हिसाब से उम्मीदवारों का चयन होगा।

आवेदन शुल्क

जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये प्लस टैक्स है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये प्लस टैक्स निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed