फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   REC Recruitment 2024-25 for 74 Various Posts: Check Eligibility, Application Process

REC jobs: आरईसी लिमिटेड में चीफ मैनेजर, जनरल मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 23 Dec 2024 10:56 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Mon, 23 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

आरईसी लिमिटेड ने डिप्टी जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और ऑफिसर पदों सहित कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
REC Recruitment 2024-25 for 74 Various Posts: Check Eligibility, Application Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

REC Recruitment 2024-25: रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड ने भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत, उप महाप्रबंधक/ महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक/प्रबंधक सहित अन्य कई पद भरे जाएंगे। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 21 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recindia.nic.in) के माध्यम से 31 दिसंबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 पदों को भरना है, जिसमें, सहायक प्रबंधक , महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और उप महाप्रबंधक सहित विभिन्न पद शामिल है।


शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए इंजीनियरिंग में नियमित पूर्णकालिक स्नातक या मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार  आवेदन करने के लिए योग्य हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

ऐसे होगा चयन प्रक्रिया 

आरईसी भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। इसके लिए पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा और चयनित होने पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। 
 

आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों को इस आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए उम्मीदवार नीचे दिशा-निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (recindia.nic.in) पर जाएं।
  • अब होमपेज पर REC भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
  • अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed