REC Recruitment 2023: वरिष्ठ सलाहकारों के पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता
REC Recruitment 2023: ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संसाधन और स्वच्छता विभिन्न विभागों में भर्ती होनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
REC Limited Recruitment 2023: ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (REC) परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संसाधन और स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों में भर्ती होनी है। इस भर्ती के तहत 22 सलाहकार और वरिष्ठ सलाहकार पदों को भरा जाएगा। यह आवेदन hr.corporateoffice01@gmail.com मेल पर जाकर पूरी की जाएगी।
REC भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 22 पदों को भरना है। सभी की जानकारी निम्न प्रकार है :-
- ट्रांसपोर्ट/लोजिस्टिक्स : 03 पद
- जल संसाधन/सैनिटेशन : 03 पद
- संचार : 03 पद
- सोशल एंड कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर : 03 पद
- नवीकरणीय ऊर्जा : 03 पद
- कोयला और खदान : 01 पद
- फाइनेंस/बैंकिंग : 03 पद
- बिज़नेस डेवलपमेंट : 03 पद
REC Limited Recruitment 2023: आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 जून 2023 तक 65 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।
REC Limited Recruitment 2023: अनुभव
- एडवाइजर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 25 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- वरिष्ठ सलाहकार पद पर उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए।
- वहीं सलाहकार पद पर उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
REC Limited Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सीवी, अनुभव के दस्तावेजों के प्रमाण और अंतिम आहरित वेतन के विवरण के साथ स्तर/ग्रेड और/या सीटीसी जैसा भी लागू हो (विधिवत स्व-सत्यापित) के साथ एक पासपोर्ट साइजज फोटोग्राफ को मेल करना होगा। आवेदन प्रक्रिया hr.corporateoffice01@gmail.com पर मेल कर पूरी करनी होगी।