RCFL Apprentice Recruitment: आरसीएफएल ने शुरू की भर्ती, मुंबई में मिलेगी हजारों रुपये वाली नौकरी
RCFL Apprentice Recruitment: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरसीएफएल की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस के कुल 396 पदों पर आयोजित की जा रही है।
विस्तार
RCFL Apprentice Recruitment: राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड ने स्नातक पास युवाओं से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त, 2022 को शाम 5.00 बजे तक खुली रहेगी। आरसीएफएल की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस के कुल 396 पदों पर आयोजित की जा रही है।
RCFL Jobs: ग्रेजुएट, तकनीशियन और ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर है रिक्तियां
इस भर्ती के लिए स्नातक कर चुके उम्मीदवार नौकरी से पूर्व आवश्यक प्रशिक्षण यानी अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित सभी उम्मीदवारों को महाराष्ट्र की राजधानी मायानगरी मुंबई में काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरसीएफएल यानी राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरसीएफ लिमिटेड मुंबई ने कुल 396 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, जिनमें से 150 रिक्तियां ग्रेजुएट अप्रेंटिस, 110 तकनीशियन अप्रेंटिस और 136 ट्रेड अप्रेंटिस हैं।
RCFL Recruitment के लिए आयु सीमा
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक अप्रैल, 2022 को 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
RCFL Apprentice Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद के लिए आवेदक को किसी भी संकाय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को बुनियादी अंग्रेजी ज्ञान भी होना चाहिए। आरसीएफएल की भर्ती में ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10+2 प्रणाली के समकक्ष के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास आईटीआई ट्रेड डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं, भर्ती में तकनीशियन अप्रेंटिस पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
RCFL Apprentice Recruitment की चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड की भर्ती में चयनित करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जिनके दस्तावेज सही पाए जाएंगे उन्हें नियुक्ति दे दी जाएगी।
RCFL Apprentice Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं। -
होम पेज पर 'रिक्रूटमेंट' टैब पर जाएं और 'एंगेजमेंट ऑफ अप्रेंटिस -2022' पर क्लिक करें। -
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें, अपनी योग्यतानुसार पोस्ट का चयन करें। -
अब उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें, इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें। -
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें। -
आरसीएफएल भर्ती के उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान पर्ची डाउनलोड कर लें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इनके प्रिंट आउट भी करके रख लें।