RCF: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, डिटेल पढ़ अभी करें अप्लाई
RCF Apprentice Recruitment 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती चल रही हैं। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। रिक्ति विवरण नीचे देख कर इच्छुक उम्मीदवार अभी आवेदन कर दें।
विस्तार
RCF Apprentice Recruitment 2023: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 408 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोल रखी है, लेकिन इच्छुक उम्मीदवारों के पास ज्यादा समय नहीं है क्योंकि आज आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइट - rcfltd.com पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आज, यानी 07 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। परीक्षा की तिथि और प्रवेश के बारे में जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
कब होगी परीक्षा
आरसीएफ लिमिटेड में भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख आज, यानी 07 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है। परीक्षा की तिथि और प्रवेश के बारे में जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी।
RCF Graduate Apprentices आयु सीमा
आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आरसीएफ अप्रेंटिस भर्ती 2023 के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।