फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Recruitment 2022 more than 294 Grade-B posts, know eligibility and application date sarkari naukri

RBI Recruitment 2022: आरबीआई में ग्रेड-बी के 250 से अधिक पदों पर भर्तियां, जानें आवेदन की जरूरी  तारीख

Mon, 28 Mar 2022 02:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

RBI Recruitment 2022: आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
RBI Recruitment 2022 more than 294 Grade-B posts, know eligibility and application date sarkari naukri
RBI Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RBI Recruitment 2022: बैंकिंग क्षैत्र में नौकरी तलाश रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड-बी अधिकारी सामान्य, डीईपीआर अधिकारी और डीएसआईएम अधिकारी सहित 294 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नियमानुसार पात्रता जांच कर उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन 28 मार्च, 2022 से आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

RBI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
आरबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। हालांकि, प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम आवश्यक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु-सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एम.फिल और पीएच.डी की योग्यता रखने वाले उममीदवारों के लिए अधिकतम आयु-सीमा 32 और 34 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI Recruitment 2022: महत्वपू्र्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 28 मार्च, 2022 
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 अप्रैल, 2022 
  • एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि- अभी घोषित नहीं की गई है।
  • आरबीआई भर्ती के लिए चरण-1 की परीक्षा - मई से जुलाई के महीनों में।
विज्ञापन

RBI Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या

1. ग्रेड 'बी' अधिकारी (सामान्य) - 238
2. ग्रेड 'बी' अधिकारी (डीईपीआर) - 31
3. ग्रेड 'बी' अधिकारी (डीएसआईएम) - 25
4. सहायक प्रबंधक राजभाषा - 6
5. सहायक प्रबंधक प्रोटोकॉल और सुरक्षा - 3

RBI Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। 

RBI Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. अब होमपेज खुलेगा, जिसमें नीचे स्क्रॉल करें और आरबीआई में Carrers के सेक्शन में जाएं।
3. एक नया पेज खुलेगा जिसमें आरबीआई ग्रेड-बी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब इस पेज में उम्मीदवार आवश्यक विवरण दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed