फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI JE admit card out at opportunities.rbi.org.in; here’s direct link

RBI JE Admit Card: आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, आठ फरवरी को होंगे एग्जाम

Thu, 30 Jan 2025 03:01 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 30 Jan 2025 03:01 PM IST
सार

RBI JE Admit Card 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) के पद पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RBI JE admit card out at opportunities.rbi.org.in; here’s direct link
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RBI JE Admit Card 2025 Out: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 8 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 11 पदों पर नियुक्ति करना है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के माध्यम से होगा। ऑनलाइन परीक्षा 300 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए निर्धारित कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

 
जूनियर इंजीनियर लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ-साथ अधिसूचना में उल्लिखित पहचान प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज भी साथ लेकर आएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • पंजीकरण संख्या/रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि एवं समय
  • परीक्षा स्थल एवं पता
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

 

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर 'प्रवेश पत्र RBI JE एडमिट कार्ड 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, एक नया पेज दिखाई देगा।
  • उम्मीदवारों को होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने होंगे।
  • अब RBI JE एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उसे डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed