फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Grade B Admit Card 2022 released at opportunities.rbi.org.in know how to check sarkari naukri

RBI Grade B Admit Card: आरबीआई ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 13 May 2022 09:25 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 13 May 2022 09:25 PM IST
सार

RBI Grade B Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ग्रेड बी (डीआर) के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए सामान्य पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
RBI Grade B Admit Card 2022 released at opportunities.rbi.org.in know how to check sarkari naukri
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RBI Grade B Admit Card: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार 13 मई, 2022 को ग्रेड-बी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन रूप में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RBI Grade B Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ग्रेड बी (डीआर) के रिक्त पदो पर भर्ती के लिए सामान्य पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जारी किए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार केंद्र पर सभी जरूरी कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

RBI Grade B Admit Card: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 28 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 18 अप्रैल, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 13 मई, 2022

 

विज्ञापन

RBI Grade B Admit Card: ग्रेड बी (डीआर) सामान्य परीक्षा

  • पहले चरण के परीक्षा की तारीख- 29 मई, 2022
  • दूसरे चरण (पेपर- 1,2 ,3 ) की तारीख- 25 जून, 2022

 

RBI Grade B Admit Card: ग्रेड बी (डीआर) DEPR/DSIM परीक्षा 

  • पहले चरण में पेपर -1 की तारीख - 2 जुलाई, 2022
  • दूसरे चरण में पेपर 2 और 3 के लिए परीक्षा की तारीख- 6 अगस्त, 2022

 

RBI Grade B Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट  opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed