Rajasthan Vacancy: खुशखबरी! राजस्थान में एक और भर्ती की वैकेंसी बढ़ी, चतुर्थ श्रेणी के लिए 1296 पदों का इजाफा
Rajasthan 4th Class Vacancy: राजस्थान सरकार ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2025 की वैकेंसी संख्या में वृद्धि की है। इस भर्ती में अब कुल 668 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan 4th Class Vacancy: राजस्थान सरकार ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2024 की वैकेंसी संख्या में वृद्धि की है। पहले इस भर्ती में कुल 52,453 पदों पर नियुक्ति होनी थी, लेकिन अब इन पदों की संख्या बढ़ाकर 53,749 कर दी गई है। इस भर्ती में अब कुल 1296 पदों का इजाफा किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी की है, जिससे उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए और भी अधिक अवसर मिलेंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा, एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
इसमें विभाग से शासन सचिवालय से 594 रिक्त पद एवं अधीनस्थ विभागों / कार्यालयों से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 640 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 28 कुल 668 रिक्त पदों की सांख्य में इजाफा किया गया है। उम्मीदवार बढ़ी हुई रिक्तियों की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देखे सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
राजस्थान क्लास-IV भर्ती के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 48,199 पद नॉन-टीएसपी (Non-TSP) और 5,550 पद टीएसपी (TSP) क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों में क्रमशः 1268 और 28 पदों का इजाफा किया गया है।
योग्यता और आयु सीमा
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी। सामान्य वर्ग और कीमलेयर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में कोई छूट नहीं दी गई है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आयु में 5 से 10 साल तक की छूट दी जाएगी।चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT), टेबलेट आधारित (TBT) या फिर ओएमआर शीट पर ऑफलाइन मोड में हो सकती है। परीक्षा में कुल 200 अंक होंगे, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य हिंदी, सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल होंगे।परीक्षा पैटर्न
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी। इस परीक्षा में राजस्थान बोर्ड के 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 अंकों की इस परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य हिंदी से 30 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न, और सामान्य गणित से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में भूगोल से 10, राजस्थान के इतिहास, कला और संस्कृति से 10, भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था से 10, सामान्य विज्ञान से 5, करेंट अफेयर्स से 10, और बेसिक कंप्यूटर से 5 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।वेतनमान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। परिवीक्षा काल के दौरान राज्य सरकार के आदेशानुसार मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग: 600 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगजन: 400 रुपये