{"_id":"61deb6e786f53178c16fe232","slug":"rajasthan-teacher-recruitment-11-lakh-candidates-who-qualified-reet-2021-not-get-their-eligibility-certificate-know-when-it-will-be-available-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Teacher Recruitment: रीट में सफल 11 लाख अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिले पात्रता प्रमाण पत्र, जानिए कब तक उपलब्ध होंगे","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Rajasthan Teacher Recruitment: रीट में सफल 11 लाख अभ्यर्थियों को अब तक नहीं मिले पात्रता प्रमाण पत्र, जानिए कब तक उपलब्ध होंगे
Wed, 12 Jan 2022 04:39 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 04:39 PM IST
सार
Rajasthan Teacher Recruitment: रीट पात्रता प्रमाण पत्र में देरी की समस्या पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारौली का कहना है कि प्रमाण पत्रों की प्रिटिंग का काम जारी है। संख्या अधिक है इसलिए इसलिए समय लग रहा है।
विज्ञापन
Rajasthan Teacher Recruitment
- फोटो : Social media
विस्तार
राजस्थान में सरकार की ओर से एक के बाद एक भर्तियों की घोषणा जारी है। 32 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट-2021 का आयोजन कराने के बाद सरकारी स्कूलों में लेवल-1 और लेवल-2 के शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में रीट 2022 के तारीखों की भी घोषणा कर दी है। सीएम ने बताया था कि 20 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट-2022 का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। हालांकि, एक ओर जहां शिक्षक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर रीट में पात्रता प्राप्त करने वाले 11 लाख अभ्यर्थियों को अब तक उनके प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
26 सितंबर को हुई थी परीक्षा
32 हजार शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रीट-2021 का आयोजन सितंबर,2021 में कराया गया था। शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा के परिणाम 36 दिनों के भीतर ही जारी कर दिए थे। इस परिणाम में कुल 11,4,216 अभ्यर्थियों को पात्रता दी गई थी। हालांकि, अब तक इन्हें इनके पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से 10 जनवरी, 2022 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। पात्रता प्रमाण पत्र न होने के कारण सफल अभ्यर्थी अपना आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
कब तक मिलेंगे प्रमाण पत्र
रीट पात्रता प्रमाण पत्र में देरी की समस्या पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डीपी जारौली का कहना है कि प्रमाण पत्रों की प्रिटिंग का काम जारी है। संख्या अधिक है, इस कारण इसे अभ्यर्थियों तक पहुंचने में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। बता दें कि शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2022 तक है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास में रीट पात्रता प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अभ्यर्थी इस बात का खास ख्याल रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन