फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan SIHFW Recruitment 2023 for 241 ECG Technician posts Apply at sihfwrajasthan.com

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती शुरू, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sat, 24 Jun 2023 11:11 AM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Sat, 24 Jun 2023 11:11 AM IST
सार

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू) की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan SIHFW Recruitment 2023 for 241 ECG Technician posts Apply at sihfwrajasthan.com
Rajasthan SIHFW - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एसआईएचएफडब्ल्यू), राजस्थान की तरफ से ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: कुल पद


राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान की अधिसूचना के आधार पर 241 ईसीजी तकनीशियन पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है :-

  1. नियमित रिक्तियां: 200 पद
  2. बैकलॉग रिक्तियां: 41 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023:  आयु सीमा और आवेदन शुल्क


उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, EWS श्रेणी को 350 रुपये और एससी/एसटी/ विधवा श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023:  शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से गणित और विज्ञान के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।  
  • इसके अलावा उसने ईसीजी टेक्नोलॉजी में दो साल का स्पेशलिस्ट डिप्लोमा किया हो।
  • सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं में से एक, उम्मीदवार का नाम राजस्थान पैरामेडिकल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

Rajasthan SIHFW Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sihfwrajasthan.com पर जाएं।
  • इसके बाद “Vacancies” पर क्लिक करें।
  • फिर अब ईसीजी तकनीशियन 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आगे बढ़ने पर मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद लॉग इन कर आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।  
  • इसके साथ फॉर्म जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed