फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan PTET 2022 Admit Card Released How to download R PTET Hall Ticket Raj Pre BEd Exam on July 3

Rajasthan PTET Admit Card 2022: राजस्थान पीटीईटी के एडमिट कार्ड जारी, तीन जुलाई को होगी प्री बीएड परीक्षा

Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Jun 2022 11:33 PM IST
सार

Rajasthan PTET 2022 Admit Card Released: पीटीईटी परीक्षा हर साल शिक्षक पाठ्यक्रम प्री बीए बीएड / बीएससी बीएड और प्री बीएड 2022 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
Rajasthan PTET 2022 Admit Card Released How to download R PTET Hall Ticket Raj Pre BEd Exam on July 3
Rajasthan PTET Hall Ticket - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan PTET Hall Ticket 2022 Out: जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, राजस्थान ने तीन जुलाई को होने वाली पीटीईटी परीक्षा (PTET Exam) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पीटीईटी परीक्षा हर साल शिक्षक पाठ्यक्रम प्री बीए बीएड / बीएससी बीएड और प्री बीएड 2022 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.org से पीटीईटी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

Rajasthan PTET 2022: लगभग 5.42 लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन

राजस्थान पीटीईटी प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, समय, रिपोर्टिंग समय आदि जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को प्रवेश- पत्र पर सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने के लिए निर्देशित किया जाता है। राजस्थान पीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन एक मार्च से 15 अप्रैल, 2022 तक स्वीकार किए गए थे।

रिपोर्टों के अनुसार, इस साल लगभग 5.42 लाख उम्मीदवारों ने राजस्थान पीटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, जबकि बीते साल 2021 में 5.46 लाख उम्मीदवारों ने पीटीईटी के लिए आवेदन किया था और परीक्षा का परिणाम सितंबर, 2021 में जारी किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan PTET Hall Ticket: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान पीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • चरण 1: सबसे पहले ऊपर बताए गए राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.org पर जाएं।
  • चरण 2: अब होम पेज पर, “पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” लिंक खोजें।
  • चरण 3: यह एक लॉगिन पोर्टल की ओर जाता है। उम्मीदवार इसे फॉर्म नंबर या रोल नंबर दर्ज करके एक्सेस कर सकते हैं
  • चरण 4: राजस्थान पीटीईटी 2021 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • चरण 5: फिर उम्मीदवार इसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • चरण 6: राजस्थान पीटीईटी प्रवेश पत्र के कम से कम दो प्रिंट आउट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed