{"_id":"666182c611b880fed002d59d","slug":"rajasthan-police-constable-recruitment-2024-admit-card-out-now-exam-from-13-june-link-here-to-download-2024-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Rajasthan Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
Thu, 06 Jun 2024 03:05 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:05 PM IST
सार
Rajasthan Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
Rajasthan Police Constable Admit Card 2024: राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत कांस्टेबल (सामान्य/चालक/बैण्ड/घुड़सवार/श्वानदल/पुलिस दूरसंचार) के 3.5 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 13 जून से आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले राजस्थान पुलिस महानिदेशालय ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था। भर्ती के परीक्षा पोर्टल पर जारी अपडेट के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 13 व 14 जून को किया जाना है। इसमें शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए विवरणों की जांच कर लें और यदि इनमें कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए जल्द से जल्द जारी हेल्पलाइन - 9499988783 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rjpolice.cbt-exam.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड पेज पर जाएं।
- इस पेज पर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर सबमिट करें।
- इसके बाद अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट करें।