फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Police Constable Exam 2025: Exam City Released, Admit Card to Be Issued on September 11

Rajasthan Police Constable Exam: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी जारी, इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड

Tue, 09 Sep 2025 08:12 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 09 Sep 2025 08:12 AM IST
सार

Rajasthan Police Constable Exam City: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी चेक कर सकते हैं। बता दें कि कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable Exam 2025: Exam City Released, Admit Card to Be Issued on September 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Rajasthan Police Constable Exam 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार recruitment2.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी चेक कर सकते हैं। वहीं, एडमिट कार्ड 11 सितंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

कब होगी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 13 सितंबर और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 13 सितंबर को परीक्षा दूसरी पारी में होगी। जबकि 14 सितंबर को परीक्षा दोनों पारियों में कराई जाएगी। कांस्टेबल बैंड पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, इसलिए उनके प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे।

विज्ञापन

परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड के साथ हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो और फोटोयुक्त आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/पैन कार्ड) ले जाना जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ड्रेस कोड का पालन करना होगा। साथ ही केवल नीले/काले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन ले जाने की अनुमति है।
  • मोबाइल, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में वर्जित हैं।

परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 150 अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र को तीन भागों में बांटा गया है: रीजनिंग व कंप्यूटर ज्ञान से 60 प्रश्न होंगे जो 60 अंकों के होंगे, राजस्थान सामान्य ज्ञान से 45 प्रश्न होंगे जिनके लिए 45 अंक निर्धारित हैं और सामान्य ज्ञान (GA) से भी 45 प्रश्न होंगे, जिनका कुल मूल्य 45 अंक होगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद, उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में सफल होने के बाद, अंतिम चरण में उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानकों के तहत पुरुषों के लिए ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी निर्धारित की गई है। पुरुषों के लिए छाती 81-86 सेमी होनी चाहिए। शारीरिक परीक्षण में दौड़ भी शामिल है, जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ने का समय दिया जाएगा।

सहायता और संपर्क

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़े तो उम्मीदवार राजकॉम हेल्पलाइन नंबर 7340557555 / 9352323625 पर या विभाग के नंबर 0141-2821597 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ईमेल igrecraj@gmail.com पर भी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed