{"_id":"63be9e5a1af10226b103d9d2","slug":"rajasthan-home-guard-recruitment-2023-notification-out-check-posts-eligibility-salary-and-apply-online-process","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Home Guard Recruitment 2023: होमगार्ड के 3842 पदों पर भर्ती, आज से 8वीं पास कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Rajasthan Home Guard Recruitment 2023: होमगार्ड के 3842 पदों पर भर्ती, आज से 8वीं पास कर सकेंगे आवेदन
Thu, 12 Jan 2023 09:02 AM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:02 AM IST
सार
Rajasthan Home Guard Vacancy: राजस्थान सरकार ने हाल ही में होम गार्ड्स की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान सरकार राज्य में होम गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
home gaurd
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Rajasthan Home Guard Vacancy: राजस्थान सरकार ने होम गार्ड्स की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान सरकार राज्य में होम गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रही है। राजस्थान राज्य में होम गार्ड विभाग के तहत कुल 3842 वैकेंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों home.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
होम गार्ड विभाग योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2023 से शुरू करेगा। राजस्थान होमगार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2023 तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले राजस्थान होमगार्ड आवेदन जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक योग्यता आयु-सीमा
शैक्षिक योग्यता आयु-सीमाहोमगार्ड के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 8वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदन जमा करने के बाद उन्हें चयन के कई राउंड पास करने होंगे। बात आगर आवेदकों की आयु सीमा की करें तो इसके लिए आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 250 रुपये होगी। जबकि एससी, ईडब्ल्यू,एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले एसएसओ राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपनी एसएसओ आईडी बनाएं।
- अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
- डिटेल्स भरें और अपना आवेदन जमा कर दें।
- अपने फाइनल आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।