फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Home Guard Recruitment 2021 monthly salary-safalta

Rajasthan Home Guard Recruitment 2021: राजस्थान होमगार्ड के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को कितना मिलेगा मासिक वेतन

Tue, 07 Dec 2021 06:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 07 Dec 2021 06:46 PM IST
सार

राजस्थान गृह रक्षा विभाग की ओर से होमगार्ड के 135 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह 12,000 रुपये से अधिक वेतन दिया जाता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Home Guard Recruitment 2021 monthly salary-safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के गृह विभाग ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। गृह विभाग द्वारा प्रदेशभर के कई जिलों की बटालियन के लिए होम गार्ड आरक्षी (कॉन्स्टेबल), आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममैन और आरक्षी वाहन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती आमंत्रित की है। इन पदों पर 24 नवंबर 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है, जोकि 15 दिसंबर 2021 तक जारी रहेगी। राजस्थान होमगार्ड विभाग की ओर से कुल 135 पदों के लिए आयोजित की गई इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ  महिला उम्मीदवारों को भी ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार गृह रक्षा विभाग, राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप  किसी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम तैयारी कर रहे हैं और परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे इस फ्री करेंट अफेयर्स बैच  FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 आवेदन के लिए जरूरी योग्यता 

 राजस्थान होमगार्ड सिपाही भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास कम से कम आठवीं पास होने के प्रमाणपत्र होना चाहिए। भर्ती में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के न्यूनतम आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के अधिकतम आयु की गणना 2 जनवरी 1992 व पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा की गणना 2 जनवरी 1997 से की जाएगी।

विज्ञापन

 चयन प्रक्रिया 

 इस भर्ती में आवेदन करने वाले प्रतियोगी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, तकनीकी योग्यता (यदि जरुरी हो) के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 120 अंकों की परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका उत्तर देने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे (120 मिनट)  का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन के बाद मिलने वाला वेतन 

राजस्थान गृह रक्षा विभाग द्वारा निकाली गई होमगार्ड भर्ती में अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को 2 वर्षों तक ट्रेनिंग में रखा जाता है। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को प्रतिमाह12,800 रुपये का मासिक पारिश्रमिक दिया जाता है।  ट्रेनिंग समाप्त हो जाने के बाद अभ्यर्थी को लेवल-3 के नियानुसार सैलरी दी जाती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्तों का लाभ भी मिलता है। 

ऐसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली, वीकली और मंथली करेंट अफेयर्स की भी फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed