फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Constable Exam 2022 more than 2.5 lakh students will have to re-appear-safalta

Rajasthan Constable Exam 2022: 2.5 लाख से भी अधिक छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा, जानें रद्द हुई परीक्षा कब तक हो सकती है आयोजित

Tue, 24 May 2022 01:46 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 24 May 2022 01:46 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 मई 2022 से 16 मई के बीच आयोजित की गई थी। कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित हुई 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Constable Exam 2022 more than 2.5 lakh students will have to re-appear-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4,588 पदों के लिए चल रही लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है। हालांकि 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा का पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब फिर से परीक्षा देनी होगी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सिर्फ 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा ही रद्द हुई है। इसलिए बाकी शिफ्ट्स के अभ्यर्थियों के लिए कोई चिंता की बात नहीं कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 13 मई 2022 से 16 मई के बीच प्रतिदिन दो शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी और इसके आयोजन के लिए राज्य में 470 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉटकॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्रीक्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

2.5 लाख से भी अधिक छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा : 

14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा के रद्द होने का असर तकरीबन पौने तीन लाख अभ्यर्थियों पर पड़ेगा और इन्हें फिर से परीक्षा देनी होगी। दरअसल इन रिपोर्ट्स की मानें तो 14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा में तकरीबन पौने तीन लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, कॉन्स्टेबल भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है रद्द हुई परीक्षा का आयोजन :

14 मई के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा रद्द होने के बाद इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसके पुनःआयोजन की तारीख जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक रद्द हुई इस परीक्षा के पुनःआयोजन की तारीखो का ऐलान इसी महीने में किया जा सकता है और इसका आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed